मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली लगातार दूसरे साल सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाले भारतीय शख्सियतों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। 2018 में उनकी ब्रांड वैल्यू 18 प्रतिशत बढ़कर 17.09 करोड़ डॉलर हो गई। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। शीर्ष 10 सेलिब्रिटीज में शामिल शाहरुख खान इस बार पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले वह दूसरे पायदान पर थे। वैश्विक मूल्यांकन से जुड़ी कंपनी डफ एंड फेल्प्स की सूची में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक पायदान छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 10.25 करोड़ डॉलर आंकी गई है। अभिनेता अक्षय कुमार और दीपिका के पति रणवीर की रैंंिकग भी बेहतर हुई है और ये दोनों क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। दोनों की ब्रांड वैल्यू 6.73 करोड़ डॉलर और 6.3 करोड़ डॉलर आंकी गई है।