19-04-2024 02:45:pm
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

नई दिल्ली। आर्मी डे, 15 जनवरी को हर साल होने वाला परेड इस बार ऐतिहासिक होगा। इसके पीछे कारण एक महिला अफसर लेफ्टिनेंट भावना कस्तुरी हैं। वह पहली महिला अफसर होंगी जो परेड में सेना की एक टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। यह मार्च महिलाओं की उस टुकड़ी से अलग है जिसका नेतृत्व कैप्टन दिव्या अजिथ ने साल 2015 में गणतंत्र दिवस के मौके पर किया था। बता दें कि 71वें आर्मी डे परेड के दिन लेफ्टिनेंट भावना कस्तुरी इंडियन आर्मी सर्विस कॉर्प्स (अरउ) टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी, जिसमें 144 पुरुष जवान शामिल होंगे। इस पर इंडिया टुडे से बात करते हुए लेफ्टिनेंट भावना ने कहा कि यह पहला मौका है जब एक महिला अफसर टुकड़ी का नेतृत्व कर रही है। इसके पहले किसी महिला अफसर ने जवानों की टुकड़ी का नेतृत्व नहीं किया है। 

कैप्टन शिखा सुरभि भी रचेंगी इतिहास

लेफ्टिनेंट कस्तूरी के अलावा एक अन्य अफसर कैप्टन शिखा सुरभि एक आर्मी डेयरडेविल्स मोटरसाइकिल डिस्प्ले टीम का नेतृत्व करेंगी। यह भी किसी महिला अफसर के लिए पहला मौका है। इस टीम में 33 पुरुष रहेंगे, जो कि 9 बाइक पर पिरामिड का निर्माण करेंगे। कैप्टन शिखा बाइक चलाते हुए मेहमानों को सैल्यूट करती भी दिखेंगी। हालांकि, पूरी डेयरदेविल्स की टुकड़ी को मेजर मनप्रीत सिंह लीड करेंगे। 

महिलाओं की स्वीकार्यता को दर्शा रहा है

सेना द्वारा मिले सम्मान पर भावना ने कहा, यह एक प्रकार से स्वीकार्यता को दर्शाता है, परिवर्तन दिखाता है और पूरे संस्थान का एक अलग उद्धव दर्शाता है। इसके साथ ही यह महिला अधिकारियों की स्वीकार्यता को दर्शाता है। बता दें कि एएससी सेना के लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम को हैंडल करता है। 

जवानों को सम्मान देने मनाया जाता है आर्मी डे

हर साल 15 जनवरी को देश में आर्मी डे मनाया जाता है। साल 1949 में लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा ने जनरल सर फ्रांसिस बुकर से कमांडर इन चीफ का चार्ज लिया था। उसी याद में हर साल आर्मी डे मनाया जाता है। यह दिन देश के जवानों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। माना जाता है कि भारतीय सेना विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना है और उसकी तुलना सुपरपॉवर अमेरिका, रूस और चीन से होती है।

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.