सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक के दफ्तर में काम के दौरान कर्मचारियों का मुस्कराना जरूरी है। ताकि कंपनी में खुशनुमा महौल बना रहे और कर्मचारी बेहतर ढंग से काम कर सकें। सोशल मीडिया कंपनी की सीओओ शेरिल सैंडबेग का मंत्र है कि खुद का उत्साहवर्धन करते रहना चाहिए। जिससे आपका काम और खिल सके। यह खुलासा फेसबुक के ही पूर्व कर्मचारियों ने किया है। पूर्व- कर्मचारियों ने बताया कि काम करने के साथ-साथ खुशियां बांटना और टीम निर्माण गतिविधि में भाग लेना जरूरी है।
काम करने की सबसे अच्छी जगहों में से एक
फेसबुक दुनिया में काम करने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां के कर्मचारियों को फ्री मील्स, कैफे, रेस्तरां जैसी सुविधाएं मुμत में दी जाती हैं। यहां पर कंप्यूटर के पुर्जों को उपलब्ध कराने के लिए वेंडिंग मशीन भी लगी हैं।
दफ्तर में नौ एकड़ में फैला बगीचा भी
फेसबुक काम के माहौल को अच्छा करने के लिए लगातार कुछ नया करता है। कंपनी के दफ्तर की छत पर इसी के चलते नौ एकड़ में फैला बगीचा बनाया गया है। कंपनी के मुख्य दफ्तर में 5000 कर्मचारी काम करते हैंं।
यह है फायदा