वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए 2016 में हुए चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप के मामले में विशेष वकील रॉबर्ट मुलर के अदालत में नए दस्तावेज जमा करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वैधानिक चुनौतियों में इजाफा हो सकता है। वाशिंगटन पोस्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इनमें आरोप लगाया गया था कि उनके राष्ट्रपति चुनाव अभियान व मास्को के तार जुड़े हुए हैं। इन कागजों में इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया गया है कि क्या ट्रंप और उनके सहायकों ने रूसी लोगों के साथ मिलकर कोई षडयंत्र रचा था। दस्तावेज इस ओर इशारा करता है कि राष्ट्रपति की कानूनी परेशानियां जल्दी खत्म होने वाली नहीं हैं। इसमें कहा गया है कि प्रचार के दौरान ट्रंप के नजदीकी लोगों का एक रूसी व्यक्ति से संपर्क बना हुआ था।
रिपोर्ट में महिला को चुप रखने की बात का जिक्र
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अदालत में जमा कागजात सीधे तौर पर ट्रंप की एक योजना के बारे में बताते हैं जिसके तहत 2014 में एक महिला को चुप रखने की बात की गई थी। इसमें ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले ऐसे रूसी प्रयासों का जिक्र है, जिससे उनके साथ एक राजनीतिक गठबंधन बन सके।