नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत (35) ने अपना मिशन पूरा कर रिकॉर्ड बनाया है। वह सबसे कम उम्र में 7 पर्वत शिखरों और 7 ज्वालामुखी पर्वतों पर तिरंगा लहराने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने बुधवार तड़के 6:28 बजे सातवें ज्वालामुखी पर्वत माउंट सिडले को फतह किया। वहां उन्होंने तिरंगा फहराकर राष्ट्र गीत गाया और केक काटकर अपनी उपलब्धि का जश्न मनाया। उनका नाम अब गिनीज बुक में दर्ज किया जाएगा।