शिकागो। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को अगले 36 महीने में 3600 करोड़ रुपए की लागत से 13 नए केंद्रीय विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी। नए केंद्रीय विश्वविद्यालयों का गठन केंद्रीय विश्वविद्यालय कानून 2009 के तहत बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु में होगा। इन 11 राज्यों में जहां एक झ्र एक विश्वविद्यालय बनाए जाने हैं, वहीं, जम्मू-कश्मीर में दो विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 13 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए आवर्ती लागत और परिसरों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के सृजन पर होने वाले खर्च की खातिर कैबिनेट ने 3639.32 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दी है। ये कार्य 36 महीने के अंदर पूरा होगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, कैबिनेट की तरफ से इन विश्वविद्यालयों के लिए पहले मंजूर 3000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त 1474.65 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।