हनोई। वियतनाम में एक व्यक्ति को अल्कोहल प्वॉइजनिंग हुई थी। इसकी शिकायत लेकर वह डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने मरीज की जान बचाने के लिए उसके पेट में 15 केन बीयर (5 लीटर) चढ़ाई। मरीज का नामगुयेन वन नात (48) है। नात का मेथनॉल लेवन नॉर्मल से 1,119 गुणा ज्यादा हो गया था। मेथनॉल के लिवर प्रोसेसिंग को कम करने डॉक्टरों ने सबसे पहले उसके पेट में एक लीटर बीयर पहुंचाई। इसके बाद प्रत्येक घंटे एक केन बीयर पेट में पहुंचाई गई। कुल 15 केन बीयर मरीज के पेट में पहुंचाया गया। इसके बाद उसे होश आया।
अचानक पीना कर दिया था बंद
डॉक्टरों ने बाद में बताया कि अल्कोहल मेथनॉल और इथेनॉल दो वैरिएंट में आता है। यदि कोई शराब पीने वाला व्यक्ति अचानक पीना बंद कर देता है तो पेट के माध्यम से खून में अल्कोहल पहुंचता रहता है। इसकी वजह से अल्कोहल लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, जब सिस्टम में मेथनॉल आॅक्सीडाइज्ड होकर फॉर्मलाडेहाइड बनने लगा और शरीर में ज्यादा एसिड का निर्माण होने लगा तो नात बेहोश हो गए थे।
तीन हफ्ते बाद किया गया डिस्चार्ज
फ्रीबर्ग के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के फिजिशियन हंश जार्ज बुश ने बताया, 15 केन बीयर वाली थेरेपी शायद ही कभी प्रयोग की जाती है, लेकिन यह पूरी तरह समझी हुई प्रक्रिया है। ऐसा हो सकता है कि वियतनामी सहयोगी के पास और कोई दूसरा अल्कोहल नहीं होगा। सबसे महत्वपूर्ण यह होता है कि जल्दी से इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाए। नात को 3 सप्ताह बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब वे अपने घर पर आराम कर रहे हैं।
चीन में भी आया था अजीबो-गरीब मामला
वहीं, कुछ समय पहले भी चीन से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया था। दरअसल, एक महिला को ऐसी दुर्लभ बीमारी हुई जिसमें वह मर्दों की आवाज बिल्कुल ही नहीं सुन सकती है। डॉक्टर भी महिला के इस लक्षण को देखकर हैरान रह गए हैं। जांच में पाया गया कि इस बीमारी को छङ्म६- ऋ१ी०४ील्लू८ ऌीं१्रल्लॅ छङ्म२२ कहते हैं। इसका मतलब हुआ कि चेन सिर्फ हाई फ्रीक्वेंसी आवाजों को ही सुन सकती है। इलाज कर रहे डॉक्टरों को यह भरोसा है कि महिला की यह बीमारी जल्द ही दूर हो जाएगी।