26-04-2024 09:02:pm
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

जबलपुर   शहरवासियों को साइकिल चलाकर स्वस्थ रखने के लिए नगर स्मार्ट सिटी ने पहल की है। इसके लिए हैक्सी साइकिल शेयरिंग सुविधा मंगलवार से चालू हो रही है। मात्र 5 रुपए का शुल्क चुकाकर आधे घंटे साइकिल चलाई जा सकती है। समय बढ़ने पर किराया और लगेगा साथ ही इस सुविधा के लिए मासिक व वार्षिक पास भी बनाए जा रहे हैं। सोमवार को स्मार्ट सिटी के मिनी सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में हीरो साइकिल कं पनी की सेल्स एग्जीक्यूटिव सुश्री यश्विनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में हमने शहर को 300 साइकिलें प्रोवाइड कराई हैं,आगे जैसे-जैसे एनएमटी बनती जाएगी साइकिलें प्रदत्त की जाएंगी। वर्तमान में शहर में केवल कटंगा क्रासिंग से लेकर बादशाह हलवाई मंदिर तक ही एनएमटी का निर्माण एक तरफ हुआ है इसमें भी कई जगह ये अधूरा है,इसी तरह लौटने में तो अभी काफी काम बाकी है। यह एनएमटी ग्वारीघाट तक बनना है। ऐसे में साइकिलें मेन रोड पर भी चलाई जाएंगी। 8 साल से कम के बच्चों को नहीं मिलेंगी प्रवक्ता ने बताया कि साइकिल का बीमा है और इसमें जीपीएस लगा हुआ है। इसका लॉक एप से पेमेन्ट क्लीयर होने के बाद अपने आप खुल जाएगा। साइकिल किसी भी उम्र के व्यक्ति को मिल सकती है बस 8 साल के कम के बच्चों को ये नहीं दी जाएंगी।

ये है प्रोसेस

साइकिल सुविधा प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को अपने एण्ड्रायड फोन में एक एप डाउनलोड करना होगा। जिसके माध्यम से राशि का भुगतान होगा। व्यक्ति किसी भी स्टेशन से साइकिल लेकर दूसरे स्टेशन पर या गंतव्य के पास के स्टेशन पर खड़ी कर सकेगा।शहर में इस तरह के 100 स्टेशन बनाए जाने हैं और कुल 1 हजार साईकिलें रहेंगी।

विदेशों में चलती हैं

प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह की साइकिलें केवल विदेशों में चलती हैं,भारत में इन साईकिलों का इस्तेमाल अब शुरू किया गया है। इसके लिए हीरो कंपनी ने अभी भुवनेश्वर,नासिक आदि जगह पर इस योजना के तहत साइकिलें दी हैं।

बीमा के सवाल पर कतरार्इं

जब हीरो कंपनी की प्रवक्ता से पूछा गया कि साइकिल चलाने वाले व्यक्ति का बीमा होगा या नहीं और किसी तरह की दुर्घटना में कौन जवाबदेह होगा तो वे जवाब नहीं दे पार्इं। उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं आॅफीसियल अभी कुछ नहीं कह पाऊंगी,आपको स्मार्ट सिटी अधिकारियों से इस बारे में पूछना होगा।

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.