जम्मू। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने एक अल्पसंख्यक चौकी की निगरानी करने वाले तीन पुलिस र्किमयों की मंगलवार को गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जैनपोरा में यह घटना उस समय हुई जब आतंकवादी एक गार्ड कक्ष में घुसे। तब चार पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। मृतकों की पहचान अब्दुल मजीद, मंजूर अहमद और मोहम्मद अमीन के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि चौथे पुलिसकर्मी को एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी पुलिसर्किमयों के हथियार भी अपने साथ ले गये। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोग सुरक्षित हैं। इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सुंदरबनी सेक्टर में हुई। एक अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान बलों ने एलओसी की दो अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।