श्रीनगर। उत्तरी कमान के जनरल आॅफिसर कमानडिंग इन चीफ लेμिटनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शनिवार को लद्दाख क्षेत्र में भारत- चीन सीमा का दौरा किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार शाम यह जानकारी दी। लेμिटनेंट जनरल सिंह अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को पूर्वी लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में भारत-चीन सीमा से लगे ऐतिहासिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण काराकोरम दर्रा का दौरा किया। उन्हें सामरिक स्थिति की जानकारी दी गयी। जनरल सिंह काराकोरम में सेना के गश्ती दल से भी भेंट की।