मुंबई। पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जीजा इब्राहिम पार्कर के हत्यारे गैंगस्टर दयानंद पुजारी को 22 साल बाद पुलिस ने गिरμतार किया गया है। दयानंद पुजारी उर्फ सलियन 22 साल से फरार था। लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट सात ने उसे पूर्वी मुंबई के कंजुमार्ग इलाके में धर दबोचा। वह पिछले लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर अंडरग्राउंड हो जाता था। दयानंद पुजारी मुंबई में अरुण गवली गैंग के लिए काम करता था। वह जेजे अस्पताल शूटआउट में शामिल था, जिसमें इब्राहिम पार्कर की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही दयानंद पुजारी फरार था। उसे 1992 में गिरμतार किया गया था, लेकिन 1996 में उसे बेल मिल गई। बेल मिलने के बाद वह फरार हो गया।