सिरसा। हरियाणा में यहां स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में 11 जनवरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत में पेशी को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है और उसने जहां पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं वहीं छुट्टी पर गए पुलिस कर्मियों को तुरंत ड्यूटी पर लौटने के आदेश दिये हैं। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। प्रशासन के आग्रह पर डेरा सच्चा सौदा में नामचर्चा बैठक भी रद्द कर दी गई है।