27-04-2024 12:55:am
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

इंदौर   शहर के मध्य क्षेत्र पलासिया की एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। सी-21 मॉल में काम करने वाली किसी युवती का वहां पर दो लड़कों से विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस को मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। मूलत: सिरोही (मुरैना) की वैशाली पिता हरेंद्र गौर (20) इंदौर की 15वीं बटालियन में 15 साल से अपने फूफा उदयसिंह कुशवाह के घर किराए से रहती थी। कुशवाह एसएएस बड़वानी में सब इंस्पेक्टर हैं। वैशाली इंदौर के सी-21 मॉल में पंख सेल्स में नौकरी करती थी। बताते हैं वहां रोजाना शाम 7 बजे तक घर जाती थी। गुरुवार शाम करीब 5 बजे वह आॅफिस से निकल गई। रात करीब 9.26 बजे वह पलासिया चौराहे के पास स्थित शिखर सेंट्रल की पांचवी मंजिल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में टहलते हुए कैद हुई थी। कुछ सेकंड बाद वह दिखाई नहीं दी। करीब 9.32 बजे वह एक अन्य कैमरे में इमारत से गिरते हुए नजर आई। उसके गिरते ही इमारत में सनसनी फैल गई। उसका हैंडफ्री टूटा पड़ा था और पास में पड़ा मोबाइल बज रहा था। लोगों ने बात की तो फुफेरा भाई लाइन पर था। उन्होंने उसे वैशाली की मौत की सूचना दी। फुफेरे भाई से पहले फुफेरी बहन के कुछ मिस्डकॉल भी थे। पता चला है कि दोपहर को वैशाली का सी-21 मॉल में काम करने वाले 2 युवकों से विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अवधेश गोस्वामी, एडीशनल एसपी वाहिनी सिंह, सीएसपी ज्योति उमठ और साथ पलासिया थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। अफसरों का कहना है वैशाली ने आत्महत्या की है। पता लगाया जा रहा है कि जिनसे उसका विवाद हुआ था वो युवक कौन-कौन थे, उनका आत्महत्या से कोई संबंध तो नहीं? शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है। वैशाली के परिवार में छोटी बहन नव्या और छोटे भाई भी हैं। इनमें से एक भोपाल में रहकर सातवीं की पढ़ाई कर रहा है।

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.