अम्बासा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उपखंड सचिव और त्रिपुरा के पूर्व विधायक अंजन दास ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उपद्रवी तत्व उत्तरी त्रिपुरा के धलाई जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच आतंक फैला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के कमलापुर उपखंड में आदिवासी बहुल क्षेत्र लंबुचारा में पार्टी के एक कार्यकर्ता कृष्णकांत देववर्मा के आवास पर आयोजित पार्टी की एक बैठक में भाजपा के उपद्रवियों ने उत्पात मचाया। उन्होंने पार्टी की स्थानीय समिति के सचिव प्रेमानंद धर पर हमला किया और उनके आवास पर पार्टी नेताओं की तस्वीरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।