जबलपुर। जबलपुर संभाग के नवागत संभागायुक्त राजेश बहुगुणा ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री बहुगुणा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2001 बैच के अधिकारी हैं। यहां के पहले श्री बहुगुणा इंदौर में श्रमायुक्त थे। पदभार सम्हालने के बाद संभागायुक्त श्री बहुगुणा ने कमिश्नर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा शासकीय कार्य निष्ठा, संवेदनशीलता के साथ समयसी मा में पूर्ण किए जाएं। लक्ष्य और प्राथमिकताएं निर्धारित हों। आमजन की समस्याओं का सकारात्मकता के साथ निराकरण करें। बेहतर कार्य के लिए सतत् प्रयत्नशील रहें।