26-04-2024 12:07:pm
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

जबलपुर नगर निगम में गत दिवस हुई गार्ड के साथ मारपीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभूतपूर्व एकजुटता दिखाते हुए कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल में खुद को शामिल कर लिया। संभवतय ननि के इतिहास में इतनी छोटी बैठक पहले नहीं हुई और आयोजित सामान्य सभा की बैठक बामुश्किल 3 मिनट चली और अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके पूर्व सुबह 11 बजे नगर निगम परिसर में सभी अधिकारी व कर्मचारी एकत्र हो गए और गत दिवस गार्ड के साथ हुई मारपीट को लेकर कामकाज बंद कर दिया। इस चक्कर में न तो सदन की बैठक शुरू हो पाई और न ही जनसुनवाई ही हुई। उनका साथ सत्तापक्ष भारतीय जनता पार्टी ने भी दिया और अधिकारी कर्मचारी पार्षद पैदल मार्च करते हुए एसपी व कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर गार्ड को पीटने वाले शक्ति चौकसे की गिरμतारी की मांग की।

12.20 पर बैठक शुरू 12.23 पर खत्म

इसके बाद सभी भाजपा पार्षद, महापौर, एमआईसी व अध्यक्ष नगर निगम में सदन में पहुंचे। 12.20 बजे अध्यक्ष ने राष्ट्र गान कराया। इसके बाद उन्होंने कहा कि सदन में न तो आयुक्त हैं,न कार्रवाई लिपिबद्ध करने वाले राइटर हैं,सभी हड़ताल पर हैं लिहाजा बैठक को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जाता है। नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर ने पूछा कि किस कारण बैठक स्थगित की जा रही है तो उन्होंने कहा कि आप जानकारी ले सकते हैं। इतना कहकर अध्यक्ष ने सदन से रुखसती ले ली। इसके बाद सदन खाली हो गया। कुछ ही देर बाद कांग्रेस पार्षद पुन: सदन में जाकर अपनी आसंदी पर बैठ गए और धरना देते रहे।

हड़ताल हुई 2 फाड़

ज्यादातर कर्मचारी तो हड़ताल के पक्ष में थे मगर कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने हड़ताल को औचित्यहीन बताया। उनका कहना था कि पहले भी ननि कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई हैं मगर ऐसी एकजुटता सत्तापक्ष ने कभी नहीं बताई। अचानक एक प्राईवेट कर्मचारी के साथ इतनी सहानुभूति दिखाना समझ से परे है।

पूर्व सैनिक से मिलने पहुंचे सैनिक कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी

नगर निगम में हुए हमले में घायल भूतपूर्व सैनिक हरीश पटेल का हालचाल जानने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी भी मेडीकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उनपर सख्त कार्यवाही की मांग की।

राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष भाजपा पार्षद दल का मौन धरना

सुरक्षा कर्मी के साथ हुई बेरहम मारपीट के विरोध में महापौर डॉ स्वाती सदानंद गोडबोले के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने धरना भी दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी धारण कर महापौर, निगमाध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों और भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.