मुंबई। बंबई हाई कोर्ट ने मणिकर्णिका: द क्वीन आॅफ झांसी के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को गलत रूप से चित्रित किए जाने का दावा करते हुए वकील विवेक तांबले ने इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। लेकिन कोर्ट ने इंकार कर दिया। तांबले का दावा है कि वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के परिवार में पांचवीं पीढ़ी के सदस्य हैं। तांबले ने इसी हμते हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उनका दावा है कि कंगना अभिनीत इस फिल्म में कई ऐतिहासिक तथ्य गलत हैं।