शिकागो। अमेरिका में ठंड का प्रकोप बरकरार है। मध्य पश्चिम अमेरिका के इलाकों में तापमान खतरनाक ढंग से नीचे पहुंच गया है। मिशिगन, आयोवा, इंडियाना, इलिनॉइस, विस्कॉन्सिन और मिनेसोटा में ठंड के कारण अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। स्कूल व्यवस्था के लिहाज से अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े गढ़ शिकागो में कक्षाएं रोक दी गई हैं। यहां आसपास के इलाके में तापमान शून्य से 30-40 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। अधिकारियों ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी है।