नई दिल्ली। जेवराती मांग सुस्त रहने से आज दिल्ली सरफा बाजार में सोना 140 रुपए टूटकर 34,110 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया, वहीं औद्योगिक मांग आने से चांदी 360 रुपए चमककर 41,660 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विदेशों में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही गिरावट का असर भी स्थानीय बाजार में दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां शुक्रवार को सोना हाजिर 3.33 डॉलर लुढ़ककर 1,317.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 2.80 डॉलर की नरमी के साथ 1,322 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.15 डॉलर फिसलकर 15.86 डॉलर प्रति औंस रह गया। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 140 रुपए टूटकर 34,110 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 33,960 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,000 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी में अच्छी मजबूती रही। चांदी हाजिर 360 रुपए चमककर 41,660 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। यह 15 जून 2018 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा भी 350 रुपये की बढ़त में 40,575 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी की चमक सिक्कों में भी दिखी। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए चमककर क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव बिके। दिल्ली सर्राफा बाजार इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम
34,110
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम
39,960
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम
41,660
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम
40,575
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा
80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा
81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम
26,000