27-04-2024 03:40:pm
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

जबलपुर जबलपुर पुलिस झगड़े में घायल व्यक्ति अथवा सड़क दुर्घटनाओं में चोटिल को मौके पर प्राथमिक उपचार देगी। प्राथमिक उपचार घायलों की जान बचाने में काफी उपयोगी साबित होगा। पुलिस अधीक्षक अमित सिंह द्वारा झगड़े फसाद में घायल हुए तथा सड़क दुर्घटनाओं में चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार देने के निर्देश दे रखे हैं। इसके तहत सभी पुलिस कर्मियों को अपने वाहन में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के लिए फर्स्ट एड बाक्स रखने के निर्देश दिए हैं। प्पुलिस अधीक्षक स्वयं ने भी अपने वाहन में फर्स्ट एड बाक्स रखते हैं। इसे साथ ही सभी एडीशनल एसपी, सीएसपी, डीएसपी, एसडीओ व टीई के वाहनों में फर्स्ट एड बाक्स होना अनिवार्य है। समय-समय पर वाहनों को चैक करके सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स हैं या नहीं। शहर के सभी पुलिस वाहनों तथा चीता मोबाइल में फस्ट एड बॉक्स रखवाए गए हैं। ताकि चौराहों पर ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर पीड़ित को त्वरित इलाज मिल सके।

थानों में मौजूद है किट

प्राथमिक उपचार की किट शहर के सभी पुलिस थानों एवं चौकिंयों में रखना अनिवार्य कर दी है। यदि झगड़े में कोई घायल व्यक्ति थाना पहुंचता है तो उसको जरूरत हो तो तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया जाए। इससे घटनास्थल पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार करने के निर्देश है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 50 फर्स्ट एड बाक्स की खरीदी कर थानों एवं पुलिस वाहनों में रखाई गई है, वहीं और किट जल्द खरीदी जाने वाली है। इसमें मरहम पट्टी करने की सामग्री सहित जीवन रक्षक दवाईयां मौजूद रहती है।

ये है कानूनी प्रावधान

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत समस्त चार पहिया वाहनों में फर्स्ट एड किट्स मौजूद होना जरूरी है, किंतु अधिकांश मोटर चालकों को इसका ज्ञान नहीं है, वहीं जानमाल सहित स्वयं के जीवन रक्षक के लिए बहुत आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने पर चोट लगने से अधिकांश मौत अत्यधिक रक्त स्त्राव तथा चोट के माध्यम से संक्रमण होना होता है। प्राथमिक उपचार के चलते कॉटन एवं पट्टी की मदद से प्राथमिक उपचार कर रक्त स्त्राव को रोका जा सकता है जिससे घायल की जीवित बचने की संभावना बढ़ जाती है तथा उसका जीवन बचाने में भी प्राथमिक उचार काफी मददगार साबित भी होता है। क्योंकि समय पर पीड़ित की मलहम पट्टी होने से संक्रमण का भी खतरा बहुत कम हो जाता है।

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.