बीजिंग। आर्थिक किल्लत का सामना कर रहा पाक अब गधे बेचकर अपनी कुछ मुश्किलें दूर करेगा। गधों की सबसे बड़ी आबादी के मामले में पाकिस्तान दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। वहीं चीन दुनिया का ऐसा देश है जहां गधों की आबादी सबसे अधिक है। पाक में गधों की आबादी करीब 50 लाख मानी जाती है। इससे पहले फरवरी में पाक की आर्थिक दिक्कतों को दूर करने चीन ने करोड़ों रुपये के लोन की पेशकश की थी। अब इसके बदले में पाकगधों को चीन भेजेगा। चीन में गधों को काफी खास माना जाता है क्योंकि इनका इस्तेमाल पारंपरिक चीनी दवा बनाने में किया जाता है।